फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हेड कांस्टेबल की मौत के मामले में थाने पहुंची एसआईटी, की जांच-पड़ताल

Wed, 19 Jun 2024 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कैलिया थाना परिसर में हुई हेड कांस्टेबल की मौत के मामले में मंगलवार को गठित तीन सदस्यीय एसआईटी टीम ने थाने पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले। सीओ का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

कैलिया थाने में तैनात हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह का शव रविवार की सुबह थाना परिसर में बने उसके आवास पर रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला था। जानकारी पर पहुंचे मृतक के पुत्र अभिषेक व पत्नी बवलेश ने हत्या का आरोप लगाया था। इस पर सोमवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने दीवान अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल मोहसिन खान, खाना बनाने वाले तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दीवान अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल मोहसिन को लाइन भेज दिया गया था। एसपी ने जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की थी।
मंगलवार को सीओ जालौन राम सिंह के नेतृत्व में बनी एसआईटी टीम ने कैलिया थाने पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और उन्होंने थाने के पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की। वहीं परिजनों ने मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को भेजे गए पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि घटना के चार दिन पहले ही उनके पति वीरेंद्र का साथी पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया था। दो माह पहले माल खाने का चार्ज संभाल रहे आरक्षी का स्थानांतरण हो गया था। वहीं, पुलिस लाइन से आए मोहसिन खान को यह चार्ज दे दिया गया था। इसके बाद से उनके पति की उक्त लोगों से तनातनी चल रही थी। फिलहाल टीम हर एक बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें