फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे से बदलेगा बुंदेलखंड का भाग्य : पीएम

विज्ञापन
जालौन के बरहा गांव में प्रधानमंत्री की बात सुनते श्रमिक दीपू। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुबह 11.45 पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के मार्फत जालौन के प्रवासी मजदूर से बातचीत करते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे पूरे बुंदेलखंड का भाग्य बदल देगा। इस दौरान पीएम ने प्रवासी मजदूर को प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन

पीएम के वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए डकोर विकास खंड के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण स्थल बरहा गांव में पंडाल लगाकर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। यहां पीएम ने एट के वर्ध गांव के हैदराबाद से आए प्रवासी मजदूर दीपू से दो मिनट बातचीत की। पीएम ने कहा कि एक्सप्रेस-वे विश्व स्तरीय साबित होगा। कहा कि कभी गांव के लोग मिट्टी की सड़क के लिए कागज देते थे, अब बढ़िया सड़क बनाई जा रही है। एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर से पूरे बुंदेलखंड में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। साथ ही कई उद्योगों के आने के बाद रोजी रोटी के लिए बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का महत्व बताते हुए पीएम ने कहा कि बहुत जल्द इलाके का भाग्य बदलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें