फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: गर्भवती महिलाओं को बांटी एक्सपायरी दवाएं, कई की हालत बिगड़ी, पढ़ें पूरी खबर

Mon, 10 Jul 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

सार

यूपी के जालौन में गर्भवती महिलाओं को एक्सपायरी डेट की दवाएं बांटने का मामला सामने आया है। पीएचसी पिंडारी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कमलेश राजपूत का कहना है इस दवा का वितरण जून में किया गया था। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
एक्सपायरी डेट की दवाएं जिनका वितरण किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कोंच में एएनएम ने गर्भवती महिलाओं को एक्सपायरी डेट की दवाएं बांट दिए जाने से सनसनी मची है। मामला सीएमओ के संज्ञान तक पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है। विभागीय अधिकारियों ने माना कि आयरन व कैल्शियम की दवा जून में बंटने के लिए दी गई थी। आयरन की दवा जून में ही एक्सपायर हो गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को ब्लॉक कोंच के गांव जुझारपुरा स्थित प्राइमरी विद्यालय में बने आंगनबाड़ी केंद्र पर आयरन व कैल्शियम की दवा बांटी गई थी। जिसमें आयरन की दवा एक्सपायरी थी। गांव निवासी गर्भवती प्रियंका, पूजा, रेखा और खुशी को एक्सापायरी दवा बांट दी गई। शनिवार शाम को इन महिलाओं ने दवा खा भी ली। परिजनों ने बताया कि दवा खाने के बाद दो गर्भवतियों की हालत बिगड़ गई।

प्रियंका का कहना है कि वह पहली बार गर्भवती हुई हैं, उसका पांच माह का गर्भ है। रात में एक खुराक खा ली थी। इससे शरीर में बेचैनी सी है। सुबह प्रधान ने बताया कि दवा एक्सपायरी मिली है। उधर, खुशी का कहना है कि कल रात में और आज सुबह दो खुराक खा ली थी तभी से तबीयत बिगड़ गई बुखार आ गया है। इस तरह की लापरवाही को लेकर गांव में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। देर रात जानकारी होते ही रात में फोन से सूचना पहुंचाने का प्रयास किया था लेकिन तब तक महिलाओं ने दवा का सेवन कर लिया था। सीएमओ को भी जानकारी दे दी है। मामले को लेकर एएनएम रूबी ने माना कि गलती हुई है, बिना देखे दवा का वितरण हो गया है। दवा वापस ले ली गई है।

पीएचसी पिंडारी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कमलेश राजपूत का कहना है इस दवा का वितरण जून में किया गया था। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें