फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: करंट लगने से अधेड़ की मौत

Mon, 10 Jul 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

कदौरा। घर के अंदर टूटी केबिल में हाथ छूने से अधेड़ को करंट लग गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बे के मोहल्ला हैदरपुरा में रविवार शाम मुफीक ( 45 ) घर के आंगन में रखे घड़े से पानी पीने के लिए गया तो घर के अंदर फाल्ट से टूटी केबिल में उसका हाथ छू गया। जिससे वह झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिससे वह दोना पत्तल बीन कर गुजारा करता था।(संवाद)


रिश्तेदार बनकर 37 हजार की ठगी
आटा। रिश्तेदार बनकर सौर ऊर्जा प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी से साइबर ठग ने 37 हजार की ठगी कर ली। जब उसने रिश्तेदारी में पता किया तो मामला धोखाधड़ी का निकला। युवक की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र परासन सौर ऊर्जा प्लांट में नाली का काम कर रहे महोबा जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के सतारी निवासी अजय कुमार रविवार को थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पास शनिवार की रात करीब दस बजे फोन आया कि वह उसका रिश्तेदार बोल रहा है। उसने बताया कि उसके लड़के का एक्सीडेंट हो गया है, जिससे उसको रुपयों की जरूरत है। जिस पर उसने विश्वास में आकर उसके खाते में दोस्त से गूगल पे करवाकर 37 हजार रुपये डाल दिए। लेकिन जब उसने रिश्तेदारी में पता किया तो उसका पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। किसी का कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें