फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टीकाकरण में बांटी जा रही है एक्सपायर दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ग्राम पनयारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सपायर हो चुकी दवाएं बांटी जा रही हैं। बुधवार को टीकाकरण कराने गई महिला को स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सपायर हो चुकी दवा देकर घर भेज दिया। महिला ने जब घर जाकर जांच की तो दवा की एक्सपायरी मिली। इस पर गुरुवार को महिला ने सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन

कोंच क्षेत्र के पनयारा गांव निवासी मोहम्मद सादाब की पत्नी निशा बुधवार को टीकाकरण कराने गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गई थी। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम रामपाल द्वारा टीकाकरण किया गया। इसके बाद उसे कुछ दवा दी गई। जो एक्सपायर डेट की थी। महिला ने घर जाकर दवाओं की मियाद देखी तो वह एक्सापयरी निकली। इस पर महिला ने गुरुवार सुबह सीएमओ को फोनकर शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई की मांग की। इधर, पीएचसी पिंडारी प्रभारी डॉ. कमलेश राजपूत का कहना है कि केंद्र में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। कर्मचारी ने धोखे के एक्सपायर दवा उठाकर बांट दी थी। जैसे ही उसे जानकारी हुई तो तत्काल दवा वापस ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें