फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपर्ट टीम ने पुराने यमुना पुल की देखी दरारें

Fri, 24 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
पुराने यमुना ‌‌‌‌पुल क दरारें देखते टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। दिल्ली से आई नेशनल हाईवे की ब्रिज एक्सपर्ट टेक्निकल टीम ने कालपी के पुराने यमुना पुल का बारीकी से निरीक्षण किया। ब्रिज एक्सपर्ट का कहना है कि पुरानी तकनीक से बने इस पुल की मरम्मत करने में छह माह का समय लगेगा। इस दौरान पुल को सड़क मार्ग से काटना पडे़गा। छह माह तक पुल पर पैदल चलना भी प्रतिबंधित रहेगा।     ब्रिज एक्सपर्ट इंजीनियर दीपक कुमार के नेतृत्व में आई टीम पुल पर पहुंची। इंजीनियरों ने बारीकी से पुल की हर कोठी का निरीक्षण कर दरारों को देखा। इसके बाद टीम ने काफी देर तक आपस में पुल की मरम्मत को लेकर चर्चा की। टीम के अधिकारियों ने कहा कि यह पुल बहुत पुरानी तकनीक से बना है। अब तो यह तकनीक चलना ही बंद हो गई है। तकनीक टीम के डिस्कशन के बाद ब्रिज एक्सपर्ट दीपक कुमार ने कहा कि इस पुल की मरम्मत के लिए पुल को दोनों ओर से सड़क मार्ग से कम से कम पांच मीटर काटना पडे़गा। तभी पुल की सही मरम्मत हो पाएगी। इस काम में कम से कम छह महीने का समय लगेगा। इस दौरान पुल से पैदल निकलना भी प्रतिबंधित रहेगा। कहा कि वह पूरी रिपोर्ट हेड आफिस को जल्द से जल्द दे देंगे। इस दौरान हाईवे के अफसर के के पचौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें