पकड़ी गई शराब के साथ आबकारी टीम।
- फोटो : अमर उजाला
उरई। आबकारी टीम ने गुरुवार को मोहल्ला इंद्रानगर के मकान में बक्से और आलमारी में रखी 17 पेटी अवैध शराब बरामद की। छापेमारी की सूचना पर शराब तस्कर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
आबकारी इंस्पेक्टर कमलेश्वर कश्यप को गुरुवार को मुखबिर ने शहर के मोहल्ला इंद्रानगर में एक मकान में अवैध शराब रखी होने की सूचना मिली। इस पर इंस्पेक्टर ने टीम के साथ मकान पर छापेमारी की। भनक लते ही शराब तस्कर भाग निकले। टीम ने कमरे का ताला तोड़कर तलाशी ली। कमरे में बक्शे और आलमारी में 17 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। क्वार्टर पर पंजाब रॉयल पटियाला व्हिस्की का रैपर लगा था। इंस्पेक्टर कमलेश्वर ने बताया कि मकान शोभा देवी का है। इसमें बसंत नाम का तस्कर किराए पर रहता है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही दबोच लिया जाएगा।