माधौगढ़। क्षेत्र के कपूरे के पुरा में रविवार दोपहर एक मानसिक बीमार युवक चिल्लाते हुए जल संस्थान की टंकी से कूद गया। हादसे में उसकी जान चली गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हरौली के मजरा कपूरे के पुरा निवासी प्रमोद दोहरे (20) रविवार दोपहर जल संस्थान की टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद शोरगुल करते हुए छलांग लगा दी। युवक की मौत से मां कटोरी, बड़े भाई राजकुमार, छोटे भाई छोटू का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता श्रीराम मजदूरी करते हैं।