फोटो- 27 महापुरुषों के प्रति पर माल्यार्पण करते अतिथि। स्रोत पार्टी
कोंच। नदीगांव रोड स्थित अशोका गार्डन में बुधवार को भाजपा के मंडल कोंच नगर, कोंच ग्रामीण एवं नदीगांव की संयुक्त मतदाता पुनरीक्षण बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा, हर वयस्क युवा मतदाता सूची का हिस्सा बने, इसके लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने की। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अशोक जाटव, विवेक कुशवाहा, अभय प्रताप राजावत, अनुराग खरे, सर्वेश कुमार ने विचार रखे। बैठक में बूथ प्रबंधन, शक्ति केंद्रों की समीक्षा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।