फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार साल बाद भी नहीं बना बस अड्डा, दोबारा हुआ भूमिपूजन

Wed, 11 Dec 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए परिवहन विभाग बस स्टैंड का निर्माण करा रहा है। नौ माह में बनकर चालू होने वाला बस स्टैंड लगभग चार वर्ष बाद भी अधूरा है। इसलिए बस स्टैंड के निर्माण का ठेका अब दूसरी कंपनी को दिया गया है। बस स्टैंड बनाने की समय सीमा आठ माह निर्धारित की गई है। सोमवार को सदर विधायक ने पूजन कराकर कार्य फिर शुरू कराया। इसके साथ ही कंपनी के सुपरवाइजर को समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बस स्टैंड के लिए 2019 में नगर पालिका से अनुबंध कर बस की स्टैंड की स्थापना की नींव डाल दी थी। लगभग 13 माह के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने 16 जुलाई 2020 को वर्चुअल तरीके से चुर्खी रोड पर बन रहे बस स्टैंड का भूमिपूजन कर आधारशिला रखी थी। भूमिपूजन के बाद रुक-रुककर कार्य होता रहा। पहले बारिश, फिर कोरोना के चलते भी काम में व्यवधान आया। इसी बीच संबंधित ठेकेदार के निधन के बाद काम रुक गया।
यही कारण है कि लगभग चार वर्ष बाद अभी तक सिर्फ दीवारें ही बनकर तैयार हो पाई हैं। हालांकि इस बीच लोकार्पण की तीन बार समय सीमा बढ़ाई गई लेकिन इसके बाद भी कार्य पूरा नहीं हो गया। अब इस बस स्टैंड के निर्माण का ठेका वर्मा इंटरप्राइजेज को दिया गया है। मंगलवार को नगर में आए सदर विधायक ने पूजन के साथ कार्य का शुभारंभ कराया। कंपनी के सुपरवाइजर शिवनाथ यादव को निर्देश दिए कि बस स्टैंड निर्माण निर्धारित समय सीमा आठ माह में पूर्ण कर दिया जाए। साथ ही गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। सुपरवाइजर शिवनाथ यादव ने बताया कि 5700 वर्गमीटर में कराए जा रहे निर्माण में भवन व बाउंड्रीवाल बन गई है। उनकी कंपनी बस स्टैंड पर 1.8 करोड़ की लागत से मिट्टी भराई, भवन की रंगाई पुताई, टाइल्स, इंटरलॉक, और फिनिशिंग का कार्य करेगी। इस मौके पर एआरएम कमल किशोर आर्य, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, टीआई नौशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-देश के कई स्थानों के लिए मिलेंगी परिवहन निगम की बसें-
जालौन। एआरएम कमल किशोर आर्य ने बताया कि इस बस स्टैंड से कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, झांसी, इटावा, चित्रकूट, बरेली के साथ दिल्ली, उत्तरांचल आदि स्थानों के लिए लगभग 50 बसों के संचालन की योजना है। बाद में क्षेत्रीय जनता की मांग व जरूरत के हिसाब से इन्हें बढ़ाया जा सकता है।

जालौन से कानपुर के बीच होगा बस का संचालन
जालौन। नगर से कानपुर के लिए सुबह लगभग सात बजे परिवहन निगम की बस का संचालन होगा। यह आश्वासन एआरएम ने दिया है। ज्ञात हो कि नगर से कानपुर के लिए सुबह साढ़े पांच बजे बस का संचालन हो रहा है। यह बस पानी की टंकी से कानपुर के लिए जाती है। सर्दी के मौसम में लोगों का इतनी सुबह निकलना मुश्किल होता है। जिसके चलते सदर विधायक व एआरएम से नगर के लोगों ने सुबह सात बजे एक दूसरी बस का संचालन शुरू कराने की मांग की। एआरएम कमल किशोर आर्य ने बताया कि लोगों का सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बस का टाइम टेबल निर्धारित करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। बस का टाइम टेबल निर्धारित होने के बाद इसी सप्ताह से बस का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें