सरावन में साइकिल से पानी ले जाता युवक
- फोटो : ORAI
सरावन। जल संस्थान की लापरवाही से कस्बा सरावन व मजरा बदनपुरा में ग्रामीणों को पंद्रह दिन से पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
बता दें कि सरावन में जल संस्थान के दो नलकूप हैं। जिनमें नंबर दो की मोटर 15 दिन से खराब पड़ी है। जिससे गांव क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ साथ रोजेदारों को भी पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गांव को लोगों को पीने का पानी साइकिल से काफी दूर से लाना पड़ रहा है। रोजेदार मुन्ना मंसूरी, हैदर, जान मोहम्मद, शकील हाफिज, आकाश, मंसूरी आदि का कहना है कि सहरी और अफ्तार के समय पानी न आने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जलसंस्थान में कई बार शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई हैं। जेई प्रशांत तिवारी का कहना है कि फुंकी मोटर बदलवाने के लिए प्रयास किया जा रहा हैं, जल्द ही मोटर बदलकर पानी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।