फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मूल्यांकन कार्य तेज, 94,662 कांपियां जांची गईं

Wed, 22 Mar 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन चार केंद्रों पर चौथे दिन भी जारी रहा। अब तक 94662 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उधर माध्यमिक शिक्षक संघ ने मूल्यांकन बहिष्कार का आंदोलन वापस ले लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जीआईसी में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। जबकि सनातन धर्म इंटर कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज और गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।
जीआईसी को 111070, गांधी इंटर कॉलेज को 79570, सनातन धर्म इंटर कॉलेज को 39534 और आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज को 34149 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए मिली है। जिले को अब तक 264323 उत्तर पुस्तिकाएं मिली है। इसमें 94662 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। उधर, मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी सर, प्रांतीय नेता गिरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, कमाल अहमद, ने कहा कि प्रांतीय संगठन की सचिव और मुख्यमंत्री स्तर पर वार्ता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकारात्मक आश्वासन के बाद मूल्यांकन बहिष्कार वापस से लिया है। अब माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक भी मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें