फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इटावा ने ललितपुर को हराया

Thu, 23 Feb 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। 26 वीं पुलिस अंतरजनपदीय कानपुर जोन, कानपुर की पुलिस फुटबॉल महिला पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को इंदिरा स्टेडियम में किया गया। डीआईजी झांसी डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय कर कराया। खेले गए मैच में इटावा ने ललितपुर को हरा दिया।
विज्ञापन

पहला मैच इटावा, ललितपुर के बीच खेला गया। जिसमें इटावा ने पांच गोल किए। जबकि ललितपुर शून्य पर रहा। वहीं दूसरा मैच झांसी व फतेहगढ़ के बीच हुआ। जिसमें झांसी ने एक गोल किया। तीसरा मैच कन्नौज व औरैया के बीच हुआ जिसमें औरैया ने दो व कन्नौज ने एक गोल किया। जालौन व फतेहगढ़ के बीच हुए मैच में जालौन ने दो गोल किए। इस दौरान एसपी डॉ. ईरज राजा, सीओ उरई गिरजा शंकर त्रिपाठी, सीओ यातायात राम सिंह, आर आई पारस नाथ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें