फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इटावा ने जालौन को पांच रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीसीए जालौन के अंडर 16 मंडल ट्राॅयल मैच में चौथे दिन बुधवार को इटावा और जालौन के बीच मैच खेला गया। इसमें इटावा ने जालौन को पांच रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान बुधवार को खेले गए मैच में निर्धारित 45 ओवरों के मैच में जालौन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जालौन के बल्लेबाजों ने 183 रन बनाए। इसके जवाब में इटावा के बल्लेबाजों ने 45 ओवरों में 188 रन बनाए। यूपीसीए के सिलेक्टर सर्वेश भटनागर ने ट्राॅयल दे रहे सभी बॉलर और सभी बल्लेबाजों के प्रदर्शन को परखा।
यह मैच डीसीए उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी की निगरानी में खेला गया। इस दौरान पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक पारसनाथ चौधरी, डीसीए के संयुक्त सचिव विनय कुमार, हरेंद्र विक्रम सिंह,उदयवीर सिंह, सचिव विकास कुमार, सचिन पाटकार, रिक्की सिंह आदि मौजूद रहे। यूपीसीए के सिलेक्टर और अंपायर विकास पांडे, रोहित यादव, स्कोरर खालिद ने इस ट्राॅयल में अपनी अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें