उरई। एसपी रवि कुमार ने जिले की कानून व्यवस्था चुस्तदुरुस्त बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इसी के साथ ही कुछ उपनिरीक्षकों की शिकायत मिलने पर उन्हें लाइन हाजिर भी किया। माधौगढ़ में अवैध मौरंग भरे ट्रकों के मामले में बंगरा चौकी के उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर करना इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। कई खाली व अन्य चौकियों में भी प्रभारियों को बदला गया है।
पुलिस कार्यालय से शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार एसपी ने माधौगढ़ के बंगरा चौकी प्रभारी सुनील कुमार को पुलिस लाइन, सुरही कोंच चौकी प्रभारी संतराम कुशवाहा, अभिलाख सिंह एट, दामोदर सिंह कदौरा तीनों को पुलिस लाइन भेजा गया है। दरोगा उदयपाल सिंह को प्रभारी चौकी रैला कदौरा से चौकी प्रभारी मंडी उरई, आलोक पाल को नदीगांव से चौकी प्रभारी सागर कोंच, पुलिस लाइन से अशोक वर्मा को चौकी ईटो गोहन, वरुण प्रताप को पुलिस लाइन से चौकी फैक्टरी एरिया उरई, नरेंद्र कुमार पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा जालौन भेजा गया है। कदौरा थाना से रामचंद्र को प्रभारी चौकी रैला कदौरा, थाना आटा से शिवनारायण को प्रभारी चौकी भेंड कोंच, महिला थाना से राजेश कुमार को प्रभारी चौकी रामगंज कालपी, शशांक बाजपेयी को रेंढर से प्रभारी चौकी बंगरा माधौगढ़, धर्मेंद्र सिंह को कोटरा से चौकी प्रभारी ज्ञान भारती कालपी, कृष्ण बिहारी को चुनाव सेल से चौकी पिरौना, कमल किशोर को जालौन से चौकी सुरही कोंच, गौरव कुमार को थाना आटा से प्रभारी चौकी डिप्टीगंज उरई समेत 37 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।