फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मारुति वैन सवार पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम चतेला के पास मौरंग लेकर जा रहेट्रक ने जलालपुर की ओर से आ रही वैन में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से वैन सड़क पर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी कदौरा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम परछा थाना जरिया जिला हमीरपुर निवासी नरेंद्र कुमार (30), खलक सिंह (35), भूपेन्द्र सिंह (24), संतराम (35), मिथला (49) वैन से दादी सोमवती की अस्थियां लेकर कानपुर गंगा घाट गए थे। वहां से लौटते समय वैन चतेला गांव के पास पहुंची तभी मौरंग लेकर आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वैन सड़क पर ही पलट गई। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल खलक सिंह और भूपेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें