फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंन्वेस्टर्स समिट से व्यापारियों में उत्साह : अमित मोहन प्रसाद

Sat, 18 Feb 2023 06:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले के उद्यमियों मेंइंन्वेस्टर्स समिट से उत्साह है। वह उद्योग लगाने में रुचि दिखा रहे हैं। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह बात उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम, निर्यात प्रोत्साहन खादी तथा ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कही। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने उरई में बैठकर व्यापारियों की प्रतिक्रिया भी जानी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुएइंन्वेस्टर्स समिट को लेकर व्यापारियों की प्रतिक्रिया को जाना। बताया कि कहा कि जिले में आयोजित हुए इंन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले व्यापारी जनपद में उद्योग स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं, जिससे जिले के लोगों को लाभ दिया जा सके।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि लखनऊ में दिनों इंन्वेस्टर्स समिट हुआ था जो कि एक सफलइंन्वेस्टर्स समिट था, इसके अलावा जालौन में भी इंन्वेस्टर्स समिट में व्यापारियों ने उत्सुकता दिखाई है, जिससे जालौन का विकास होगा। यहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, इसके अलावा झांसी में भी व्यापार के संसाधन उपलब्ध होंगे, क्योंकि झांसी में कई उद्योगपतियों की ओर से उद्यम स्थापित करने की बात कही गई है, इसके अलावा लोकल इकाइयों द्वारा भी जनपद में व्यापार को बढ़ावा देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें