उरई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। उसी दौरान पीछे से कार की टक्कर लगने से वह पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा के पास मिट्टी भरने जा रहे चालक हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी विनोद (50) उरई में पीछे से ट्रैक्टर घुस गया। हादसे में विनोद की मौत हो गई। शहर कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है। साथ ही दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है।