फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छत के रास्ते घर में घुसकर कमरे में लगाई आग, सामान जला

विज्ञापन
फोटो - 23 आग लगने से जला पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
उरई। थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम बरोदा कलां में देर रात एक मकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते घर में घुसा और कमरे में रखे सामान में आग लगा दी। आग से कमरे में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी मूलचरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में उसके दो मकान हैं। एक मकान में वह खुद रहता है, जबकि दूसरे में उसका पुत्र अंकुश रहता है। 10 नवंबर को अंकुश अपनी पत्नी को मायके छोड़ने गया था। वहां से लौटने के बाद वह पिता के साथ ही रुक गया। इसी दौरान देर रात अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते अंकुश के मकान में दाखिल हुआ और कमरे में रखे सामान में आग लगा दी।

कुछ देर बाद पड़ोसियों ने मकान से धुआं उठता देखा तो शोर मचाकर परिवार को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो कमरे में आग लगी हुई थी। आग बुझने तक कमरे में रखा सामान जल चुका था।बताया कि आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है, जबकि मकान में दरार भी आ गई है। पीड़ित के अनुसार, घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। उसने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का संदेह जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अवनीश पटेल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों और इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें