फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर में घुसकर की मारपीट, वृद्ध को छत से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। शादी समारोह से लौटे युवक का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस पर कुछ लोग आए और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। वृद्ध उसे बचाने लगा तो हमलावरों ने उसे छत से फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी अंकित ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को उसकी बरात लौटी थी। बरात में उसके भाई का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस पर शाम को लोग उसके घर में घुस आए और परिजनों व उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके पिता नंदलाल ठेकेदार (60) बीच बचाव करने लगे, तो हमलावरों ने उसके सिर पर लाठी, डंडे से वार कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने वृद्ध को छत से नीचे फेंक दिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया। अभी भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अंकित की तहरीर पर पुलिस ने ओमकर,पंकज,कुलदीप, संदीप, पि्रंस, रूपेश, कंचन, राज, अमन, आकाश के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ एके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें