फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान 24 से

Sat, 14 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
तहसील सभागार में अभियान को लेकर बैठक लेते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान 24 मई से चलाया जाएगा। जो व्यापारी अस्थायी या स्थायी अतिक्रमण किए हुए हैं, वे इसे हटा लें। यह बात नए उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम ने तहसील सभागार में नगर के गण्यमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों की एक बैठक में कहीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अतिक्रमण को लेकर अपने-अपने सुझाव भी दिए।   नगर में
विज्ञापन


अतिक्रमण को लेकर उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम की अध्यक्षता एवं सीओ कुलदीप सिंह, तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा, नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक सुरेश यादव की उपस्थिति में तहसील सभागार में नागरिकों एवं व्यापारियों की एक बैठक हुई। इसमें नगर में व्याप्त अतिक्रमण से निपटने के लिए उनके सुझाव लिए गए। इनमें अशरफ अली,

असलम सिद्दीकी, सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मंसब खां, सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, विधायक प्रतिनिधि दीपू त्रिपाठी, हरिश्चंद्र यादव, अशोक यादव, कामरेड रामसिंह चौधरी, जनता दल नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, शिवनारायण वर्मा, सोमिल याज्ञिक आदि ने सुझाव दिए। सीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को 24 तारीख तक का समय
विज्ञापन


दिया जा रहा है। इस दौरान वह स्वयं ही अपने-अपने अतिक्रमण हटा लें।  अतिक्रमण स्थलों को चिह्नित कर सफेद लाइन डाली जाएगी। इससे आगे दुकानदार द्वारा अपना सामान सखने

पर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार नरेंद्र राम, कोतवाली प्रभारी लालबहादुर यादव, सभासद ललित शुक्ला, पप्पू चौहान, नरेश सोनी, हरिश्चंद्र यादव, थोपन यादव, इकबाल मंसूरी, दीपू त्रिपाठी, संतोष शर्मा, पुनीत मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें