फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की लीला देख मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
बजरंग सत्संग आश्रम में रासलीला करते कलाकार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर के बजरंग सत्संग आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गुरुवार को रासलीला का मंचन किया गया। जिसमें श्रीराधाकृष्ण की झांकी व नृत्य प्रस्तुत किए गए। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों से भारी संख्या में मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

कानपुर देहात के प्रेमपुर पुखरायां के डांस एंव सिंगिग सेंटर से आए कलाकारों ने भागवत स्थल पर देर रात रासलीला का मंचन करते हुए राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। कलाकार सोनू यादव ने कृष्ण व रागिनी सेंगर ने राधा की भूमिका में बोल राधा बोल, राधा रानी हमें भी बता दे जरा, बरसाने वाली राधे पर नृत्य कर अपनी कला का प्रदर्शन किया तो दर्शक भी झूम उठे। । वहीं कलाकार शिवम श्रीवास्तव ने अपने सिर पर कपड़ा रखकर आग लगाई और उसमें चाय बनाकर दिखाई। रासलीला कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने वाहवाही की। इस दौरान मनोज यादव, राजू , हरिशंकर, विनोद यादव, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें