पावरग्रिड कारपोरेशन की ओर से डकोर थाना क्षेत्र में जर्जर लाइनों को बदला जा रहा है। एसडीओ ने बताया कि जर्जर लाइनों को बदले जाने से करीब एक सप्ताह तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे डकोर क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित रहेंगे। 30 नवंबर से होने वाली बिजली कटौती सुबह 6 से लेकर शाम 6 बजे तक होगी। 12 घंटे की कटौती
केे चलते इलाकाई लोगों व क्षेत्रीय किसानों को परेशानी का सामना करना पडे़गा। लोग पहले से समुचित व्यवस्था कर लें। इस समय डकोर क्षेत्र में जर्जर लाइनों को बदलने का काम जोरों से किया जा रहा है। सालों से जर्जर पड़ी लाइनों को बदला तो जा ही रहा है, साथ ही खेतों के आसपास बडे़ खंभे भी लगाए जा रहे हैं। शासन केे निर्देश पर पावरग्रिड कारपोरेशन की
ओर से की गई यह पहल सकारात्मक साबित होगी लेकिन, जर्जर लाइनों को बदलने के दौरान बिजली की अड़चन पैदा होगी। सूत्रों की मानें तो जर्जर लाइनों और खंभे पूर्णतया न बदले जाने तक डकोर क्षेत्र के गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। एसडीओ आर.के यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह कार्य किया जा रहा है। जर्जर लाइनें व खंभे जल्द से जल्द
बदल दिए जाएंगे। 30 नवंबर से करीब एक सप्ताह से इस क्षेत्र के गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक गांवों में बिजली की सप्लाई नहीं की जाएगी। उधर, जर्जर लाइनें व खंभे बदले जाने के चलते करीब एक सप्ताह तक होने वाली कटौती लोगों को परेशानी में डाल सकती हैं। बताते चलें कि रवी फसल का पलेवा हो चुका है। वहीं, अधिकांश
किसानों ने बुवाई भी कर ली और उन्हें इस समय सिंचाई की जरुरत हैं, लेकिन 30 नवंबर से होने वाली बिजली कटौती सिंचाई व्यवस्था में बाधित रहेेगी। बिजली न होने की वजह से ट्यूबवेल भी काम नहीं कर पाएंगे, ऐसे में सिंचाई के लिए किसानों को परेशान होना लाजिमी होगी।
बिजली कटौती से ये गांव होंगे प्रभावित
करीब एक सप्ताह तक सुबह से शाम तक होने वाली बिजली कटौती से उपकेंद्र कुसमिलिया से जुडे़ ऐरी, रमपुरा, डकोर, मुहाना, बंधौली, गुढ़ा, सिमिरिया, चिल्ली, टिमरो आदि गांव प्रभावित होंगे।