फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रांसफार्मर फुंकने से बत्ती गुल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 16 Jul 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बिजली न आने से नाराज लोगों ने शनिवार की सुबह कोंच-नदीगांव रोड पर जाम लगा दिया जिससे आवागमन ठप पड़ गया। पुलिस ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय एरिया में पड़ने वाली आबादी के लिए बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर चार दिन पहले फुंक गया था जिससे वहां के लोगों को अंधेरे में गुजारा करना पड़ रहा है। बिजली न आने से परेशान लोगों ने सिकरी पुलिया के पास कोंच नदीगांव रोड पर जाम लगा दिया। जिससे यातायात ठप हो गया। जाम की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने जब जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। तब कहीं बड़ी मुश्किल में लोगों ने जाम हटाया और आवागमन सुचारु हो सका। करीब पौने घंटे जाम लगा रहा। जाम लगाने वालों में प्रभाकर शर्मा, विवेक पटेल, अंशुल शुक्ला, अंशू,ब्रजेंद्र यादव, राहुल शिवहरे, दीपक गौतम, जीतू, दीपू, बबलू संजोगी, शर्मिला, ममता, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें