फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, आधा दर्जन गांवों में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़गांव। पिंडारी फीडर से संबद्ध आधा दर्जन से अधिक गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे इन गांवों के लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ गांव, नरी, बसोप, चमारी, विरगुआं और चोतरयाऊ समेत कई गांवों के लोगों ने बताया कि पहले 24 घंटे बिजली बंद रही। इसके बाद मात्र 10 घंटे आपूर्ति हुई और अब फिर से 24 घंटे से सप्लाई ठप है। भीषण गर्मी में बिजली न आने से गांवों में पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। जानकारी के मुताबिक पिंडारी और बसोप के बीच पांच पोलों की लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित है। यह लाइन करीब काफी पुरानी है और तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जो बार-बार टूटकर परेशानी का कारण बनते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पोलों की दूरी 110 से 120 मीटर तक है, जिससे भी समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग को जर्जर तारों को बदलकर नई लाइन डालनी चाहिए, ताकि भविष्य में सप्लाई सुचारु रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
पिंडारी और बसोप के बीच पांच पोलों की लाइन टूटी है, जो काफी पुरानी थी। मरम्मत कार्य कराया जा रहा है और जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
संतोष कुमार, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें