फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में उठा बिजली-पानी का मुद्दा

Sun, 26 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बैठक लेतीं जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक हुई। इसमें बिजली और पानी का मुद्दा छाया रहा। इस मौके पर सांसद और विधायकों ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के तहत काम होना चाहिए, तभी सरकार की हर संभव मदद मिलेगी।
विज्ञापन


शनिवार को जिला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को अपनी प्राथमिकताएं बताई। इस दौरान बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। टी शर्ट और जींस पहनकर बैठक में पहुंचने पर नलकूप विभाग के एक्सईन को सीडीओ ने फटकार लगाई।

विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी। सांसद भानू प्रताप वर्मा ने कहा कि गर्मी शुरू हो गई है। बिजली, पानी की व्यवस्था को दुरुस्त रखनेे की अभी से तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि सरकार से हर संभव मदद होगी। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि जनहित के कार्यों को अधिकारी प्राथमिकता से करें। कहा कि मुख्यालय व गांवों में 20 घंटे बिजली दी जाए।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए अधिशासी अभियंता रमेश चंद्रा को आडे़ हाथों लिया। कहा कि जनप्रतिनिधियों के कहने पर भले ही ट्रांसफार्मर न बदल पाएं, लेकिन बिचौलियों के कहने पर तुरंत बदल जाता है। एमएलसी रमा निरंजन, पुष्पेंद्र सिंह, बाबा बालक दास, कृष्णपाल महंत, बनवारी लाल, एसपी ओझा, डीडी यादव, एसके शाक्य मौजूद रहे। महिला सदस्यों में राधा, संध्या, रुपम गौतम, अर्चना गौतम, विमला, भानूमती, पूनम, उमा देवी, पुष्पा देवी, नीतू, नम्रता दीक्षित मौजूद रहीं। आशना खातून व इच्छा राजा बैठक में नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें