फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिंग रुम की बिजली गुल, यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
अंधेरे में आरक्षण खिड़की की लाइन में खड़े यात्री। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। स्टेशन पर गुरुवार को अचानक बिजली चले जाने पर यात्रियों ने हंगामा किया। घटना देर शाम करीब साढ़े सात बजे की है। लखनऊ मद्रास एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 3 पर आनी थी तभी अचानक लाइट चली गई। इस पर कुछ देर बाद प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर तो जनरेटर चलाकर बिजली सप्लाई कर दी गई। पर द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के बिजली जनरेटर से नहीं जलाई गई। इसके चलते इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई और उन्होंने हो हल्ला शुरू कर दिया। हालत यह हो गई यात्रियों को मोबाइल की रोशनी में रिजर्वेशन फार्म भरने पड़े और गर्मी से भी जूझना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि अक्सर शाम के वक्त बिजली चली जाती है और सेकंड क्लास वेटिंग रूम में पूछताछ और आरक्षण खिड़कियों पर अंधेरा हो जाता है। ऐसे में यात्रियों के साथ कोई भी घटना घट सकती है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि डीजल जैसी कोई समस्या नहीं है जनरेटर 30 मिनट तक क्यों नहीं चला है। इसके बारे में बिजली विभाग के सेक्शन इंजीनियर से जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें