फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हारे प्रत्याशी ने भाइयों के साथ मिलकर नवनिवार्चित प्रधान के मामा को रोककर मारपीट की। इसके बाद तमंचे से फायर कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से भाग गए थे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम उकासा में गुरुवार की सुबह नवनिर्वाचित प्रधान अनूप यादव के मामा रामनारायण निवासी उकासा नहाकर अपने घर जा रहे थे। तभी चौराहे पर खड़े गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उनके पक्ष में मतदान न करने व उनके विरोध करने पर अभद्रता शुरूकर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रामनारायण ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शिवगोपाल वर्मा का कहना है कि पूछताछ करने पर सिर्फ कहासुनी की धटना सामने आई है। तहरीर लेकर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी, हवाई फायरिंग की बात गलत है। (संवाद)
------------
दुकान में चोरी रिपोर्ट दर्ज
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के करसान रोड़ निवासी शरीफ ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर आटा दाल चावल तेल आदि सामग्री 900 रुपये व आधार कार्ड चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन

---
पांच पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नहर निवासी देवा राठौर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार तो बस स्टैंड रामपुरा में बउआ ठाकुर निवासी संकट मोचन रामपुरा व चार अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें