फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत, सम्मान और सुरक्षा का वादा

विज्ञापन
सम्मान समारोह में मौजूद प्रधान व बीडीसी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। विकासखंड रामपुरा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख का भाजपा ने स्वागत कर उनके सम्मान व सुरक्षा का वादा किया।
विज्ञापन

गुरुवार को पंडित परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय के सभागार में भाजपा मंडल रामपुरा द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं 45 क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर का स्वागत किया गया। भाजपा मंडल रामपुरा अध्यक्ष प्रमोद कठेरिया की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, विधायक मूलचंद्र निरंजन की उपस्थिति में ब्लाक के सभी 44 प्रधान एवं 45 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पुष्पमाला एवं भाजपा की वस्त्र पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया एवं उनके विजयी होने पर शुभकामनाएं दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी ने कहा सभी प्रधान एवं बीडीसी सदस्य पूर्वाग्रह के बगैर विकास कार्यों को गति दें। इसके लिए जिला पंचायत एवं भाजपा सरकार उनकी आवश्यकता पूरी करेगी। विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों को अपने गांव में विकास कार्य करके जनता के विश्वास को जीतना है विकास कार्यों के लिए उनकी जहां आवश्यकता हो वह सहयोग करेंगे। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों में प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र के अन्य सम्मानित लोगों का मशविरा लिया जाएगा। इस दौरान बृजभूषण सिंह मुन्नू, सुनील शर्मा, बटेश्वर पाल, ज्योतिष सिंह,महेश सिंह राजावत, सतेंद्र सिंह डिकोली, शैलेंद्र सिंह, अनिरुद्ध द्विवेदी, मोहकम सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें