फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछने लगी टेबलें, कोविड जांच कराना भी जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई, कदौरा। त्रिस्तरीय चुनाव की दो मई को होने वाली मतगणना के लिए सभी ब्लाकों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मतपत्रों को गिनने के लिए मेजों का बिछना शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि बिना कोविड जांच के किसी को भी एजेंट नहीं बनने दिया जाएगा। इसके चलते गुरुवार सुबह से ही जिला अस्पताल में कोविड जांच कराने वालों की भीड़ है।
विज्ञापन

कदौरा कस्बा स्थित गफूर खान कालेज को सेंटर बनाया गया है। गुरुवार को एसडीएम कौशल कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। एसडीएम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि किसी तरह की हीलाहवाली न की जाए। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया मतपत्रों की गिनती के लिए 48 टेबल लगाए हैं। मत पत्रों की गिनती के समय वीडियोग्राफी होगी।
यदि टेबल एक से अधिक है तो प्रत्याशियों के एजेंट बढे़ंगे। बगैर कोविड जांच के किसी प्रत्याशी व उसके समर्थकों को मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। बीडीओ ने बताया कि 784 प्रधान, 50 जिला पंचायत व चार सौ क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के भाग्य का फैसला दो मई को होना है। इधर, एजेंट बनने के लिए कोविड जांच कराने वालों की भी भीड़ जिला अस्पताल में सुबह से ही लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें