फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चुनावी बिगुल बजा, आज से दाखिल होंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुनावी बिगुल बजने के बाद प्रशासन भी चुनाव की तैयारी में जुट गया है। नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड के सदस्यों के पर्चा भरने के लिए तहसीलों में अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। कलक्ट्रेट में पर्चे जमा किए जाएंगे। निकाय चुनाव को लेकर सोमवार जिला निर्वाचन अधिकारी चांदनी सिंह अधिसूचना जारी कर दी है। कलक्ट्रेट में उरई नगर पालिका, एट और कोटरा नगर पंचायतों के नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे। इसके लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। कोंच तहसील में कोंच नगर पालिका और नदीगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के नामांकन होंगे। कोंच नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम कोर्ट रूम में नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे और तहसीलदार कोर्ट रूम में नदीगांव नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र जमा होंगे।
विज्ञापन

इसी के साथ तहसील सभागार में कोंच नगर पालिका परिषद वार्ड सदस्यों के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं। सभागार में ही दूसरी तरफ नदीगांव नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों के लिए दो काउंटरों की व्यवस्था की गई है। कालपी तहसील में कालपी नगर पालिका और कदौरा नगर पंचायत के लिए नामांकन की व्यवस्था की गई है। इसमें कालपी नगर पालिका अध्यक्ष और कदौरा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए एक-एक काउंटर बनाया गया है। इसके अलावा कालपी के वार्ड सदस्यों ने लिए पांच काउंटर और कदौरा के वार्ड सदस्यों के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। माधौगढ़ तहसील परिसर में नामांकन के लिए तीन काउंटरों की व्यवस्था की गई है। नगर निकाय के मंगलवार को होने वाले नामांकन पत्रों की बिक्री,जमा को लेकर तीन काउंटर खोले गए हैं। एसडीएम कार्यालय में नगर पंचायत माधौगढ़, तहसीलदार कार्यालय में नगर पंचायत ऊमरी और मजिस्ट्रेट कार्यालय में नगर पंचायत रामपुरा के उम्मीदवारों के लिए काउंटर बनाए गए हैं। जालौन नगर पालिका के लिए जालौन तहसील में नामांकन की व्यवस्था की गई है। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि सुरेश कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने के लिए तहसील परिसर में छह काउंटर खोले गए हैं। जिनमें एक काउंटर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए और पांच काउंटर सभासदों के लिए बनाए गए हैं। नगर में 25 वार्डों के लिए वार्ड संख्या 1 से 25 तक प्रत्येक काउंटर पर क्रमश: 5-5 वार्डों के सभासदों के नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की सारिणी के अनुसार सार्वजनिक अवकाश पर भी कार्यालय खुले रहेंगे। देश भर में कोविड की स्थिति को देखते हुए समय समय पर जारी की गई सलाह का पालन करें।
निकाय चुनाव के लिए मंगलवार से शुरू हो रहे नामांकन के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। नामांकन स्थलों पर पुलिस और प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर ली है। कालपी तहसील में एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार तय संख्या में ही लोग अभ्यर्थी के साथ जा पाएंगे। कोंच एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह और सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी ने कहा कि गड़बड़ी करने वाले और व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। आदर्श आचार संहिता के बिंदु-2 में किसी भी शासकीय, सार्वजनिक संपत्ति, स्थल, भवन परिसर में विज्ञापन, वॉल राइटिंग करने, कटआउट, होर्डिंग, बैनर, झंडे या पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध है। उन्होंने चेतावनी दी कि जहां भी नगरीय क्षेत्रों में होर्डिंग, बैनर, कटआउट आदि लगे है, वह 14 अप्रैल तक हर हाल में हटा लें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने बताया कि निर्वाचन की समयबद्धता और शीर्ष प्राथमिकता को देखते हुए जनपदों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक के लिए रोक दिया गया है। (संवाद)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने बताया कि मतदान तथा मतगणना समाप्त होने तक चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों को अपना मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी अपरिहार्य कारणों से जाना जरूरी हो तो आयोग की पूर्वानुमति अवश्य प्राप्त कर लें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में नगरीय निकायों की अदेयता एवं जाति संबंधी प्रमाणपत्रों का निर्गमन करने वाले कार्यालयों को सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी खोले जाएंगे। ताकि प्रत्याशियों को प्रमाणपत्रों को प्राप्त करने एवं नामांकन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कोविड के बढ़ते केसों के बीच हो रहे निकाय चुनाव को लेकर बीमारियों से बचाव के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों की दवाओं के पैकेट समुचित संख्या में जिला मजिस्ट्रेट को समय से उपलब्ध करा दें। मतदान व मतगणना के समय चिकित्साधिकारियों की टीम प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ उपलब्ध रहे।
आचार संहिता लागू होने के बाद भी नगर में राजनीतिक होर्डिंग लगे होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कालपी बस स्टैंड से गुजरते समय जब डीएम चांदनी सिंह की नजर होर्डिंग पर गई तो उन्होंने गाड़ी रुकवाकर अधीनस्थों से होर्डिंग हटवाई। मौके पर पहुंचे पालिका कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शहर में एक भी राजनीतिक होर्डिंग नहीं दिखनी चाहिए।

जालौन में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना के बाद एसपी डॉ. इरज राजा ने सोमवार शाम पुलिस फोर्स के साथ नगर की सड़कों पर मार्च पर लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। अधीनस्थों को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए।
एसपी डॉ. इराज राजा ने नगर में पहुंचने के बाद पुलिस सीओ रविंद्र गौतम, अतिरिक्त इंस्पेक्टर दिनेश कुरील, एसएसआई आनंद सिंह, चौकी प्रभारी अतुल राजपूत समेत पुलिस फोर्स ने नगर की सड़कों पर उतरकर नगरवासियों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें