फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिले में बढ़ा कोरोना संक्रमण, तीन नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। सोमवार को तीन नए केस मिलने के बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डकोर ब्लॉक के मिनौरा निवासी अनामिका (9), मुहम्मदाबाद निवासी दीपेंद्र (33) और जालौन निवासी शाहिमा (58) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में है। लगातार बढ़ रहे केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कुल 14090 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। 13877 लोग ठीक हो चुके हैं और 208 की मौत हुई है। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन सभी की एंटीजन जांच हुई थी। 297 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। कोरोना को लेकर घबराने की नहीं बल्कि सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें