फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्थर की पटिया दिखाने के बहाने वृद्ध से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कस्बे में टप्पेबाजों ने पत्थर की पटिया दिखाने के बहाने एक वृद्ध को बाइक पर बैठा लिया और उसकी जेब से सात हजार रुपये, आधार कार्ड व पासबुक पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर वृद्ध ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सिहारी निवासी मेवालाल राठौर (70) मंगलवार दोपहर माधौगढ़ स्थित डाकघर से पांच हजार रुपये निकालकर जेब में रखे थे। इसके बाद वह आंबेडकर पार्क के पास रखी पत्थर की पटियों को देखने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और अच्छी पत्थर की पटिया दिखाने का झांसा देकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया। दोनों युवक गोहन रोड स्थित काली माता मंदिर के पास वृद्ध को उतारकर चले गए।
कुछ देर बाद मेवालाल ने जेब टटोली तो सात हजार रुपये, आधार कार्ड और पासबुक गायब मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए। टप्पेबाजी का एहसास होने पर उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि डाकघर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के गोहन की ओर भागने की जानकारी गोहन पुलिस को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें