फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चारा काट रहे बुजुर्ग पर लाठी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। खेत की मेड़ पर चारा काट रहे एक बुजुर्ग पर पड़ोसी गांव के युवक ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम सुनायां निवासी अशोक कुमार ने कोतवाली पुलिस तहरीर दी। इसमें बताया कि गुरुवार दोपहर वह मौजा बसोव के हार में चारा काटने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम बसोव निवासी मैथलीशरण राजपूत लाठी लेकर पहुंचा और उनके दोनों पैरों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह घायल हो गए। घायल बुजुर्ग किसी तरह घर पहुंचा। परिजन उसे कोंच कोतवाली ले आए और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उनका चिकित्सीय परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें