फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
मृतक रामकिशोर की फाइल फोटो। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। कार का पंक्चर टायर बदलते समय चालक को पीछे से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी रामकिशोर (45) पुत्र मुलू याज्ञिक किराए पर कार चलाते थे। शुक्रवार को वह कार से उरई गए थे। दोपहर में जब वह वापस आ रहे थे तभी छिरिया के पास कार का टायर पंक्चर हो गया। सड़क किनारे वह कार का पहिया बदल रहे थे तभी एक अन्य कार ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में रामकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी कार का चालक क्षतिग्रस्त कार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।
गांव के लोगों ने रामकिशोर के शव को पहचानकर उसके परिजनों और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रामकिशोर कार चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो बेटी आकांक्षा (17) व सोनम (14) एवं एक बेटा आयुष (9) है। पिता की मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिवार को अब भरण पोषण व बेटियों की शादी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे में घायल बाइक सवार दो युवकों ने कानपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि बेटा अरुण कुमार उर्फ अंशू (23) बीती एक अप्रैल को रिश्तेदारी में बाइक से धनौरा कलां जा रहा था। उसके साथ गांव का शिवम साहू भी था। नारायणपुरा बंबा के पास सामने से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अरुण व शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में दोनों की मौत गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें