फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से आए आठ लोग, किया क्वारंटीन

विज्ञापन
कदौरा में गाजियाबाद से लौटे लोगों को निर्देश देतीं चिकित्सक। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। लॉकडाउन-2 के बाद जिले में रोजाना बाहर से आने वाले लोगों का पहुंचना जारी है। रविवार को भी क्षेत्र में गाजियाबाद से एक परिवार के आठ लोग लौटे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण के बाद सभी को घर में ही क्वारंटीन कर दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वह अपने अपने घरों से बाहर न निकले अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को प्रशासन को एक ही परिवार के आठ सदस्यों के गाजियाबाद से लौट कर ब्लाक के देवपुरा गांव पहुंचने की सूचना ग्रामीणों से मिली। सूचना पाते ही एसडीएम कौशल कुमार के निर्देश पर डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस बल गांव पहुंच गया।और वहां आए हुए परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और घर में ही क्वारंटीन कर दिया।
साथ ही बाहर न निकलने एंव गांव में न घूमने की चेतावनी दी। उन्होंने ग्राम प्रधान को चेतावनी दी है कि इन पर नजर रखें कि यह लोग बाहर न निकलें। डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार रात एक परिवार अपने निजी वाहन में बैठ कर गांव आया था, सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें घर में ही क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें