फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली के लिए हंगामा करने पर आठ पर रिपोर्ट

Sun, 21 Jul 2024 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिजलीघर पर हंगामा व कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के मामले में जेई की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित 33 केवी बिजलीघर पर गुरुवार को मिनौरा,गढ़र गांव के लोग बिजली न आने की समस्या को लेकर गए थे। जहां मौजूद कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई थी। जेई जगदीश वर्मा का आरोप है कि ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम के गेट पर पत्थर फेंके। इसके बाद बिजलीघर के सभी फीडरों को बंद कर सप्लाई बंद कर दी गई थी। ग्रामीणों ने वहां मौजूद बिजलीघर एसएसओ दिनेश तिवारी, संविदा कर्मी कुलदीप के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की थी। जब सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी ग्रामीणों ने उनके साथ भी अभद्रता कर कोंच उरई मार्ग पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने मिनौरा निवासी अनिल उर्फ नन्नू महाराज, अमन दीक्षित, नितेश राव, अंकित , हैप्पी गौतम, अमन तिवारी, मिथलेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें