फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए शिक्षा जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अनुरागिनी संस्था की ओर से बरकातिया मेमोरियल स्कूल गणेशगंज में अल्पसंख्यक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के पांचवें दिन बुंदेलखंड विश्व विद्यालय झांसी के समाज कार्य विभाग के संयोजक डॉ नईम ने जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में शिक्षा महत्वपूर्ण होती है। शिक्षा के अभाव में विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। जिला प्रोबेशन संरक्षण अधिकारी जूली खातून ने कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, निराश्रित महिला की पुत्री हेतु विवाह सहायता आदि की जानकारी दी।
बुंदेलखंड महापरिषद के सचिव डॉ महेश पांडेय ने कहा कि मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख पारसी आदि अल्पसंख्यक महिलाओं सरकार की ओर से जागरूक किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के राजेश सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर रवीन्द्र सिंह परमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

चांदनी, सुल्ताना, परवीन, मुस्कान, नगीना खान, अनम, जीनत, बुशरा, अंसारी, फ रहा, खुशनुमा, परवीन, नाजिया, सजिया सदमा, नाज समेत 25 महिलाओं, युवतियों ने प्रतिभाग किया। संचालन कुंदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें