फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देश पर निर्माणाधीन यार्ड भी रहेगा प्रदूषण रहित

विज्ञापन
-स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। 35 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन उरई यार्ड ईको फ्रैंडली होगा। झांसी से आई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को एनजीटी के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रेलवे में प्रदूषण नियंत्रण सलाहकार गिरीश कंचन व क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बीते दिन उरई रेलवे यार्ड का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा को एनजीटी के नियम के मुताबिक यार्ड का काम कराने कार्य विवरण को फार्मेंट में भरकर भेजने के निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक, यार्ड इको फ्रेंडली होगा। कचरा निस्तारण, जल निकासी का विशेष प्रबंध किया जाएगा। शौचालय पानी की कम बर्बादी वाले होंगे। यात्रियों को स्वच्छ हवा मिले इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

ये भी सुविधाएं बढ़ेगी
- बॅाटल क्रशिंग मशीन की सुविधा।
- स्टेशन पर स्वच्छता संबंधी स्लोगन का प्रसारण।
- कम पानी के उपयोग वाली मशीनों का प्रयोग होगा।
- कचरा कवर्ड ट्रॅाली में रखा जाएगा।
- उरई रेलवे स्टेशन पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन
- यार्ड व ट्रैक के आसपास पेड़ व फुलवारी होगी।

उरई रेलवे स्टेशन।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें