फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर मुद्दे के फैसले को सहजता से स्वकार करे: अपर पुलिस महानिदेशक

विज्ञापन
कालपी में बैठक को संबोधित करते एडीजी प्रेम प्रकाश व अन्य - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। सुप्रीम कोर्ट से नवंबर माह में अयोध्या प्रकरण पर संभावित फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गतिविधियां बढ़ा दी है। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर प्रेम प्रकाश ने कोतवाली परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में क्षेत्र में अमन, प्रेम तथा सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

झांसी से कानपुर जाते वक्त दोपहर एक बजे एसपी डा. सतीश कुमार के साथ कोतवाली पहुंचकर परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने कहा कि नगर में सांप्रदायिक सौहार्द व त्याग करने की गौरवशाली परंपरा रही है। बीते वर्ष कालपी में पांच धर्म स्थलों को दूसरी जगह शिफ्ट कराने में धर्माचार्यों व जनता का सहयोग रहा है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण की समस्या दूर हुई एवं सड़क निर्माण कार्य शुरू हो सका।
जनता के इस त्याग की मिसाल हर जगह दी जाती है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले को स्वीकार करना हम सभी लोगों का कर्तव्य है। अयोध्या मसले पर जो भी निर्णय आए उसका सभी लोग सम्मान करें। एडीजी ने कहा कि मंदिर मस्जिद के प्रबंध समिति की मीटिंग करके शांति बनाए रखें। किसी भी प्रकार के गलत ढंग के पोस्टर, पंपलेट, बैनर या सोशल मीडिया में कमेंट न करें।
विज्ञापन

एसपी डा. सतीश कुमार ने कहा कि देश सबसे बड़ा होता है। देश में सामाजिक एकता, ज्ञान, इंसानियत का पैगाम पहुंचाकर सौहार्द का वातावरण कायम रखें। उन्होंने कहा कि अयोध्या मसले का जो भी फैसला आए उसे स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि फेसबुक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से गलत कमेंट करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह, सीओ संजय कुमार शर्मा, मुफ्ती मौलाना अशफाक अहमद बरकाती, लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा स्थान के महंत रामकरन दास, बनखंडी देवी मंदिर के महंत जमुना दास जी महाराज, ईदगाह के इमाम कारी शमशुद्दीन, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, शिवबालक यादव, अतुल सिंह चौहान आदि ने संबोधित किया। धर्मगुरु, राजनेता, शिक्षक एवं सभी धर्म के लोग बैठक में मौजूद रहे। इसके बाद कोतवाली में अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने निरीक्षण किया। एसपी की मौजूदगी में उन्होंने दंगा नियंत्रण के उपकरण, असलहों, लाउड स्पीकर व माइक आदि की हकीकत देखी।
आंसू गैस का गोला चलवा कर देखा। एडीजी ने त्योहार रजिस्टर, पीस कमेटी के अभिलेख, डिजिटल वालंटियरों की सूची, विशेष पुलिस अधिकारी के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने हिदायत दी कि सीओ तथा प्रभारी निरीक्षक अपने अपने क्षेत्रों में रूट मार्च कर लोगों से निरंतर संवाद करें। समाज विरोधी तत्वों के क्रियाकलापों पर नजर रखें। इस मौके पर एएसपी अवधेश कुमार सिंह, सीओ संजय कुमार शर्मा, एसएसआई आनंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सैनी, गोकुल सिंह, अजय कुमार, दीवान अमर सिंह, शिव कुमार रावत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

कालपी कोतवाली ने बैठक में मौजूद दोनों समुदाय के लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें