फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई रिक्शा, लाइसेंस होगा अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम चांदनी सिंह ने परिवहन विभाग एवं नगर पालिका को शहर में चलने वाले सभी ई-रिक्शा का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ई-रिक्शा स्टैंड के लिए स्थान भी चिह्नित करने के साथ ही ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि सभी ई-रिक्शा चालकों के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस के ई-रिक्शा व ऑटो चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। 18 वर्ष के कम आयु के ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। हाईवे पर ई-रिक्शा या ऑटो चलाने पर चालकों व वाहन मालिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा का फिटनेस अनिवार्य रूप से कराया जाए। उन्होंने कहा कि ऑटो पर रूट व वैलिडिटी अवश्य अंकित कराए। उन्होंने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को अवैध कटों को शीघ्र ही बंद कराने और दुर्घटना स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कहा कि अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित कराई जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसपी ईरज राजा, सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रकाश, सीओ सिटी गिरजाशंकर त्रिपाठी, एआरटीओ प्रशासन सौरभ कुमार,एआरटीओ (प्रवर्तन) विनय पांडेय, डीआईओएस राजकुमार पंडित, ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें