फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 04 Jul 2024 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ई-रिक्शा चालक ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह जब आस-पास के लोगों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राहिया गांव निवासी राहुल (21) अपने परिवार से अलग रामनारायण पाल के मकान में रहता था। अपने गुजारे के लिए वह ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार रात उसने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह ग्रामीणों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था। जिससे उसकी परिजनों से अनबन रहती थी। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें