फोटो- 15 मृतक लल्ला बेटी की फाइल फोटो।
पहाड़गांव/कोंच। नरी-सुनाया मार्ग पर ई-रिक्शा व बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति व बेटा घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया है।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम जमरोही निवासी लल्ला बेटी (50) अपने पति फूल सिंह व बेटा प्रदीप के साथ बाइक से इलाज कराने के लिए कोंच आ रहीं थीं। ग्राम नरी-सुनायां मार्ग पर उसकी बाइक व ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में लल्ला बेटी व तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कोंच के सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने लल्ला बेटी को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि ई-रिक्शा में पांच लोग सवार थे। इनमें से कांशीराम कालोनी निवासी भवानी शंकर को गंभीर चोट आई है। वह बहन से मिलकर ई-रिक्शा से कोंच लौट रहे थे। घायल भवानी शंकर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे कैलिया थाना प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।