अतिक्रमणकारियों को निर्देश देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पटरी किनारे अतिक्रमण किए दुकानदारों को एक सप्ताह के अंदर हटना होगा। प्रशासन ने ऐसे सभी अस्थायी और स्थायी निर्माणों को हटाने का फैसला किया है। इस संदर्भ में सोमवार को सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है। फिलहाल रॉयल गार्डन विवाह घर से उरई रोड स्थित जालौन शाख नहर तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों के
अनुसार दक्षिणी पट्टी पर सड़क किनारे नाला बनना है। इसलिए उसी पट्टी पर ज्यादातर नापजोख की गई है। इसे देखते हुए उत्तरी पट्टी पर भी सड़क तक पसरे निर्माणों की नाप कर हटाने की चेतावनी दी है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी के अनुसार यदि कोई संस्था नाला निर्माण के लिए आगे नहीं आती तो विभागीय अधिकारी खुद ही इसका निर्माण कराएंगे। सोमवार को
जिलाधिकारी संदीप कौर के निर्देश पर सोमवार को एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीएल गौतम, अवर अभियंता दिलीप कटियार, एसडीएम मोईन उल इस्लाम, तहसीलदार भूपाल सिंह व कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी आदि ने उरई रोड स्थित रॉयल गार्डन विवाह घर से नहर तक पांच सौ मीटर में सड़क के दक्षिण किनारे की पट्टी पर पसरे अतिक्रमणों का निरीक्षण किया।
दो दर्जन अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटा लेने की सख्त चेतावनी दी। लोनिवि के अधिकारी मंगलवार को उन्हें बाकायदा नोटिस भी थमाने जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया है कि इस पट्टी पर नाला निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन अतिक्रमण होने से नाला निर्माण में दिक्कत आएगी। ऐसे में अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई
की जाएगी। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से जब नाला निर्माण कराने वाली संस्था का नाम जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक संस्था तय नहीं है। यदि कोई संस्था नाला निर्माण के लिए आगे नहीं आती है तो विभाग इसे बनवाएगा।