रामपुरा। रामपुरा क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन इस बार यमुना तट के बजाय रामपुरा-टीहर नहर में किया जाएगा। बुधवार को एसडीएम माधौगढ़ राकेश कुमार सोनी, सीओ माधौगढ़ अंबुज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रजत कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जगम्मनपुर पंकज कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी सिद्धपुरा रामकिशोर सिंह ने पूर्व निर्धारित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
बता दें कि मंगलवार को दिन और रात भर हुई बारिश के कारण प्रशासन द्वारा तैयार कराया गया पंचनद यमुना तट का विसर्जन स्थल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग पर कीचड़ और दलदल भर जाने से वहां विसर्जन कराना जोखिमपूर्ण माना गया। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अब मूर्तियों का विसर्जन रामपुरा-टीहर रोड स्थित नहर में किया जाएगा।