फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करने में डंपर टकराए, क्लीनर की मौत

Fri, 19 Apr 2019 11:41 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
हादसे के बाद उड़े डंपर के परखच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

झांसी से गिट्टी लादकर दो डंपर उरई से होकर कन्नौज तिर्वा की ओर जा रहे थे। दोनों डंपर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे थे। रात में लगभग साढ़े तीन बजे दोनों डंपर उरई रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। जहां पीछे वाला डंपर आगे वाले डंपर को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे तेज रफ्तार डंपर के चालक ने सामने कुछ आ जाने पर अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे वाला डंपर आगे चल रहे डंपर की बॉडी में घुस गया।

विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि पीछे चल रहे डंपर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक फतेह खान घायल हो गए। वहीं, क्लीनर रविंद्र कुमार (28) पुत्र कल्लू निवासी सरसोड़ा थाना सुमरा जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। क्लीनर का शव डंपर की बॉडी में ही फंसा रह गया। हादसे के बाद चालक फतेह खान ने किसी तरह यूपी 100 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्लीनर के फंसे शव को कटर से काटकर बाहर निकलवाया। हादसे के बाद मौका पाकर दूसरे डंपर के चालक व क्लीनर मौके से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें