फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई व दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहारियापुरवा निवासी नवीन कुमार (25) साथी जालौन कोतवाली क्षेत्र के अमखेड़ा निवासी शिवम (23) के साथ बाइक से जालौन रोड स्थित शादीघर के पास जा रहे थे। रास्ते में डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे नवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नवीन कुरिअर कंपनी में जॉब करता था। उसके एक पुत्र है। उसकी मौत से पत्नी उर्मिला सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें