डंपर की टक्कर से बाइक से वापस अपने गांव जा रहे युवक की शनिवार देर रात मौत हो गई। हेलमेट नहीं लगाने के कारण सिर और चेहरे में आई गंभीर चोटों ने उसकी जान ले ली। परिजनों ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव मुसमरिया निवासी इंद्रपाल (28) पुत्र जेंटर सिंह शनिवार को किसी काम से उरई गया था। देर
रात करीब नौ बजे वह वापस अपने गांव जा रहा था। वह सुहाकर खेरा मंदिर के पास पहुंचा ही थी कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। इंद्रपाल हेलमेट नहीं लगाए था इसलिए उसके चेहरे व सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष जेपी
सिंह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कर परिजनाें को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ परिजनाें की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
निमार्णाधीन सड़क बनी हादसे का सबब
उरई-चुर्खी मार्ग पर इस समय नई सड़क बन रही है। इससे वहां पर धूल व मिट्टी के कारण चलना दूभर है। उस पर बडे़ वाहन चालक बाइक सवाराें को साइड नहीं देते हैं और न रुकने पर हादसे हो जाते हैं। शनिवार की रात हुआ हादसा इसी कारण हुआ। ग्रामीणाें ने मांग की कि इस सड़क का कार्य मानक अनरूप होना चाहिए तथा तय समय सीमा में हो जिससे ग्रामीणाें को हादसे का शिकार न होना पड़े।
बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर
बाइक की टक्कर से एक वृद्ध घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरौती निवासी गजराज सिंह (65) रविवार की दोपहर करीब एक बजे पैदल अपने खेतों पर जा रहे थे। तभी माधौगढ़ की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनाें ने उन्हें जिलाअस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झंासी रेफर कर दिया।