फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने लोडर में मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डंपर ने मटर लादकर जा रहे लोडर में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे लोडर खड्ड में जाकर पलट गई। वहीं डंपर भी खंदक में जा घुसा। दोनों वाहनों के चालक व डंपर का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख राहगीरों ने तीनों घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेस से मेडिकल कालेज उरई भेजा।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित चमारी नाले के पास मंगलवार सुबह मटर लादकर जा रहे चालक चंद्रप्रकाश (44) निवासी रामनगर उरई के लोडर में डंपर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे लोडर सड़क के किनारे खड्ड में जाकर पलट गया।
वहीं डंपर चालक भी स्टेयरिंग में नियंत्रण नहीं रख पाया जिससे वह भी खड्ड में घुस गया। जिससे लोडर चालक चंद्रप्रकाश व डंपर चालक निहाल पुत्र राजाराम निवासी मोठ, क्लीनर शिवम पुत्र गिरीश निवासी पहाड़ी चिरगांव गंभीर रुप से घायल हो गए। टक्कर के धमाके से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर घायलों को बाहर निकाला और टोल की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डंपर में गिट्टी की डस्ट लदी थी। वहीं लोडर में लदी मटर भी खंदक में फैल गई। वहीं दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें