उरई/एट। हाईवे पर डीसीएम को ओवरटेक करते समय डंपर टकरा गया। जिससे दोनों वाहन खंदक में पलट गए और उनमें आग लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने डंपर में फंसे चालक और क्लीनर को बाहर निकालकर जिला अस्पातल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं डीसीएम चालक घायल होने के बाद भी मौके से भाग गया। घटना के बाद आधे घंटे तक यातायात भी बाधित रहा।
एट थाना क्षेत्र के क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे पिरौना चौकी के नजदीक बने शहीद सिंहहरण महाविद्यालय के पास शनिवार सुबह चार बजे के आसपास झांसी से कानपुर की ओर जा रही डीसीएम को डंपर चालक ओवरटेक कर रहा था, तभी दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और वह आपस में टकराकर हाईवे किनारे खंती में पलट गए। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें आग लग गई।
डीसीएम चालक घायल होने के बाद भी मौके से भाग गया। वहीं डंपर चालक महाराजगंज निवासी मोहन कुमार (35) व क्लीनर दीपू (28) केबिन में फंसकर घायल हो गए। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि ओवरटेक करते समय हादसा हुआ है। डंपर चालक व क्लीनर को हाईवे की एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।